फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Agra youth who worked in army on fake certificate arrested in Ballia

फर्जी प्रमाण पत्र पर सेना में नौकरी करने वाला आगरा का युवक बलिया में गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Agra youth who worked in army on fake certificate arrested in Ballia
बलिया। राजपूताना राइफल्स में फर्जी पता, आधार कार्ड व ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर युक्त निवास प्रमाण पत्र बनवाकर नियुक्ति पाए आगरा के फर्जी युवक को पुलिस ने शनिवार को गड़वार के त्रिकालपुर तिराहे से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। गड़वार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि आगरा जनपद के खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के घोसली निवासी राम कुमार पुत्र होम सिंह ने गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव का फर्जी पता, आधार कार्ड व निवर्तमान ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर निवास प्रमाण पत्र बनवाया था। उसके आधार पर वह पांच जनवरी को वाराणसी में सेना की हुई भर्ती में रेजीमेंट में नौकरी पा गया। इसका वेरिफिकेशन करने के लिए दस्तावेज सात जुलाई को रेजीमेंट ने गड़वार थाने को भेजा। गड़वार थाने के एसआई सिद्धनाथ ने प्रकरण की जांच हजौली गांव में जाकर किया तो पता चला कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है। इसके बाद एसआई ने निवर्तमान ग्राम प्रधान आरती सिंह से हस्ताक्षर किया हुआ निवास प्रमाण पत्र दिखलाया। उन्होंने अपना हस्ताक्षर होने से इंकार कर दिया। पुलिस की जांच में उसका आधार कार्ड भी फर्जी पाया गया। यहां तक कि पकड़े गए युवक का कोई भी रिश्तेदारी इस गांव में नहीं मिला। वह युवक अपने वेरिफिकेशन के लिए यहां आया हुआ था। जिसे शनिवार को थाने आते समय ताखा चौकी प्रभारी कमला सिंह यादव ने त्रिकालपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना पता आगरा बताया। उसने फर्जी पता, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी करने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed