फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Agnipath Yojana Massive protest in Ballia train bogie burnt stone pelting at many places against agniveer scheme

Agnipath Yojana Protest: अग्निपथ योजना को लेकर बलिया में बवाल, ट्रेन की बोगी फूंकी, जगह-जगह पत्थरबाजी

Fri, 17 Jun 2022 05:40 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Jun 2022 05:40 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के विरोध में बलिया में बवाल सुबह से ही शुरू हो गया है। अराजक तत्वों ने रेलवे लाइन पर खड़ी ट्रेन की एक खाली बोगी में आग लगा दी। जगह-जगह पत्थरबाजी की खबर है। 

विज्ञापन
Agnipath Yojana Massive protest in Ballia train bogie burnt stone pelting at many places against agniveer scheme
बलिया में ट्रेन की बोगी फूंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसे लेकर बलिया में शुक्रवार तड़के ही युवा सड़कों पर उतर आए। इस दौरान युवाओं ने जहां स्टेडियम में योजना के विरोध में पुलिस को पत्रक सौंपा। वहीं प्रदर्शनकारी युवाओं ने  रेलवे लाइन पर खड़ी ट्रेन की एक खाली बोगी में आग लगा दी। स्टेशन पर भी तोड़फोड़ करने के साथ जमकर पत्थरबाजी भी की। युवाओं को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस ने लगभग 100 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। डीएम ने मामले में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


इधर, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर भी अग्निपथ योजना को लेकर विरोध और हंगामा जारी है। रोडवेज और ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है।  जौनपुर में सेना की तैयारी कर रहे युवाओं ने वाजिदपुर तिराहे पर जाम कर दिया है। जेसीज चौराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर  वाहनों की कतार लग गई है। इससे वाराणसी, प्रयागराज , लखनऊ आजमगढ़ मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल मौके पर पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


बलिया रेलवे स्टेशन पर जमकर बवाल
अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार तड़के ही युवाओं के कई गुटों में एकत्र होने की सूचना पर बलिया पुलिस सक्रिय हो गई। युवाओं का गुट स्टेडियम, काजीपुरा और एससी कॉलेज के आसपास में एकत्रित था। स्टेडियम में युवाओं ने सीओ प्रीति त्रिपाठी को अग्निपथ योजना के विरोध में पत्र सौंपा। इसके बाद वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्टेशन पर बवाल शुरू कर दिया और पत्थरबाजी करने के साथ ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। रेलवे स्टेशन स्थित दो दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया तो रेलवे लाइन पर खाली खड़ी ट्रेन की एक बोगी में आग लगा दी। आग की सूचना के बाद मौके पर फायर बिग्रेड को बुला लिया गया। युवा जगह-जगह पत्थरबाजी करते रहे। पुलिस पुलिस युवाओं को दौड़ाकर तितर-बितर करती रही।

Agnipath Yojana Massive protest in Ballia train bogie burnt stone pelting at many places against agniveer scheme
अग्निपथ योजना को लेकर बलिया में भारी विरोध - फोटो : अमर उजाला

एसपी राजकरण नैयर ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के एक अन्य समूह ने रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर लाठी-डंडों के साथ पुलिस से बहस की और रेलवे स्टेशन स्थित दुकानों और बेंचों को तोड़ना शुरू कर दिया। युवाओं को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। एसपी ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। आज के वीडियो के आधार पर  उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है।

मऊ में बस पर पथराव, कई यात्री घायल

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे मऊ के युवाओं ने सुबह करीब 10 बजे नेशनल हाईवे अमिला-थानीदास मार्ग को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे बाद मामले की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी घोसी, सीओ सहित आला अधिकारियों ने चक्कजाम हटाने को कहा। प्रदर्शनकारी मान नहीं रहे थे।

अधिकारियों के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मामला शांत हो जाने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी थानीदास से लगभग 300 मीटर दूर रामजानकी मंदिर के समीप झाड़ियों में छिप गए। इसी बीच गोरखपुर की तरफ से मऊ आ रही काशी डिपो की बस पर पथराव कर दिया। इससे बस का शीशा टूटने के साथ ही एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांज कर युवाओं को खदेड़ा। 

रेलवे पुलिस ने बचाई बड़ी घटना

रेलवे पुलिस के जवानों ने ट्रेन बोगी में लगाई गई आग के दौरान कड़ी मेहनत व सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को और भयावह होने से बचा लिया। अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवकों ने रेलवे के वाशिंगपिट पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी में जब आग लगाई उस समय ट्रेन की पांच बोगियां आपस में जुड़ी थीं।

रेलवे पुलिस के जवान पाइप औj बाल्टी के पानी मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। आग बढ़ती लपटों से अन्य बोगियों के जलने की आशंका हो रही थी तभी पुलिस ने रेलवे के अन्य कर्मचारियों की मदद से धक्का देकर पहले तीन बोगियों को एक साथ अलग किया। फिर एक बोगी में दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। तब तक ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जल चुकी थी।

सियालदह-बलिया एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशन पर रोकी गई

अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार तड़के शहर में हुए उग्र विरोध प्रदर्शन का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। सुबह 8.50 बजे रवाना होने वाली सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। वहीं सुबह 5.55 बजे जाने वाली बलिया-वाराणसी सिटी मेमू, सुबह 9.45 बजे बलिया से औड़िहार जाने वाली पैसेंजर, वाराणसी सिटी से चलकर सुबह 8.18 बजे बलिया आने वाली स्पेशल ट्रेन ट्रेन को रद कर दिया गया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए कई एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर घंटो रोक कर रखा गया। 

शुक्रवार सुबह जिस समय रेलवे स्टेशन पर उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ उस समय सियालदह एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी मेमू ट्रेन के यात्री स्टेशन पर मौजूद थे। युवाओं की तोड़फोड़़ को देखकर किसी तरीके से भाग कर अपनी जान बचाई। प्रदर्शन के कारण दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस छह घंटे तक छपरा स्टेशन से खुली ही नहीं।

दिल्ली जाने वाली सदभावना एक्सप्रेस भी लगभग हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही और आठ घंटे लेट से बलिया स्टेशन पहुंची। अप ताप्ती गंगा एक्सप्रेस भी पांच घंटे लेट से बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची। डाउन गोंदिया एक्सप्रेस भी 14 घंटे लेट से बलिया रेलवे स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed