फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After the marks were removed, the gums started to be removed

निशान लगने के बाद हटाने लगे गुमटियां

Sun, 05 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
After the marks were removed, the gums started to be removed
सागरपाली स्थित एनएच-31 की पटरियों से अतिक्रमण हटाने के पैमाइश के बाद अपनी गुमटी हटाने में जुटे दुक? - फोटो : BALLIA
नरहीं/ फेफना/सागरपाली। नरही में रविवार को अतिक्रमण हटाया गया। सागरपाली इलाके में लोग खुद ही अतिक्रमण हटाते नजर आए।
विज्ञापन

एसडीएम सदर एवं सीओ के नेतृत्व में लक्ष्मणपुर, भरौली, कोटवां नारायणपुर चट्टियों पर सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाया गया। गुमटी, दुकानों के आगे लगे टिनशेड, सड़क तक बने पक्के चबूतरों को जेसीबी से उखाड़ फेंका गया। फेफना बाजार में सदर उपजिलाधिकारी जुबेर अहमद और सीओ जगबीर सिंह चौहान ने एनएच-31 के बीच से 50 फीट दोनों तरफ चिन्हांकन किया। हटाने के लिए दो दिन का समय दिया। जैसे ही आदेश हुआ वैसे ही पान की गुमटी वाले, रोड के तरफ टीन शेड लगाने वाले, फल-सब्जी विक्रेता उसे हटाना शुरू कर दिया। चितबड़ागांव में शाम पांच बजे से मुख्य बाजार में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में सड़क के दोनों तरफ निशान लगाए गए। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने से गुुमटी दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दोबारा अतिक्रमण करने पर मुकदमा
बैरिया। दोबारा अतिक्रमण करने पर लेखपाल ने चक गिरधर तिवारी के मिल्की गांव के पूर्व प्रधान रामबदन यादव, दीनानाथ यादव, वीरेंद्रनाथ यादव, मुन्ना यादव, हरेराम यादव, कृपाशंकर गोड़ के खिलाफ बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम समाज के गड्ढे को पाटकर अवैध निर्माण किया गया था। 22 मई को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया था। दोबारा टिन शेड, प्लास्टिक, तिरपाल, मड़ई आदि लगाकर दोबारा अवैध अतिक्रमण करने पर मुकदमा कराया गया है। उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण की सूचना पर जांच की गई और लेखपाल ने मुकदमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed