फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After six months, corona knocked in the district, four got infected

छह माह बाद जिले में कोरोना दी दस्तक, चार मिले संक्रमित

Sun, 02 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
After six months, corona knocked in the district, four got infected
बलिया। नए साल के पहले दिन शनिवार को एक साथ तीन संक्रमित मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। जबकि शनिवार को अपने अपने क्षेत्र में जांच करने पहुंची जांच टीम को नगरा, रेवती एवं बेलहरी ब्लॉक में एक-एक संक्रमित मरीज मिले थे। इसमें से दो होम आइसोलेशन में है। जबकि एक का इलाज लखनऊ में चल रहा है। वहीं रविवार को जिला अस्पताल में बिहार के सारण जिला निवासी सब्जी विक्रेता भी संक्रमित पाया गया। जिसे बसंतपुर स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम तीनों संक्रमितों के गांव पहुंची और उनके संपर्क में आए करीब 30 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

जिला महामारी अधिकारी डॉ जियाउल हुदा ने बताया कि जनपद में जून 2021 के बाद कोरोना का एक भी केस नहीं आया था। लेकिन साल के पहले दिन शनिवार को तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। इन तीनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। बावजूद एहतियात के तौर पर इनके संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल गांव जाकर स्वास्थ्य टीम ने रविवार को लिया और जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया कि वर्तमान में 40 से 42 टीमें सैम्पलिंग कर रहीं हैं। जनपद में प्रतिदिन करीब तीन हजार से 3200 लोगों की सैम्पलिंग ली जा रही है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कोरोना की संभावित तीसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है। इसलिए हम सभी को पूर्व की भांति कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। मॉस्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। इसके अलावा हाथ को बार-बार साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed