फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After seven days of cloud cover, the mercury dropped to 40

Ballia News: बादल छाने से सात दिन बाद पारा गिरकर 40 पहुंचा

Mon, 16 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
After seven days of cloud cover, the mercury dropped to 40
बलिया। आसमान से बरस रही आग का सिलसिला अब थमता दिख रहा है। रविवार को तीन डिग्री तापमान गिरने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन उमस रही। बादल छाने से सात दिन बाद पारा गिरकर 40 पहुंचा। बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इधर, एक सप्ताह से मौसम काफी सख्त हो गया था। सात जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ था। उसके बाद पारा लगातार चढ़ता ही गया, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। रविवार को अधिकतम पारा 40 व न्यूनतम 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तीखी धूप व उमस के आगे कूलर-एसी भी फेल हो गए हैं। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुरेश सिंह ने बताया कि आसमान में बादलों के डेरा जमाने से बारिश की संभावना है। प्री मानसून की आहट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed