{"_id":"3d2cf8c651353f06cca446037d29ff70","slug":"after-rain-cool-cool-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 06 Jul 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर रात से हुई बारिश का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि सुबह कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ और धूप निकली लेकिन नौ बजते-बजते पूरे आसमान में काले-कजरारे बादलों ने डेरा डाल दिया। फिर दोपहर एक बजे से झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे तक तेज बारिश के बाद हल्की हो गई। झमाझम बारिश से नगर और ग्रामीण इलाकों के विभिन्न इलाकों में जलजमाव हो गया। नगर में जगह-जगह कीचड़ होने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। हालांकि ज्यादातर लोगों ने बारिश का आनंद लिया।
विज्ञापन
जहां-तहां बच्चे झुंड में बारिश में भीगते दिखे। वहीं किसान भी बरसात से गदगद दिखे और खेतों की ओर कूच किए। अब धान की बेहन डालने में तेजी आ गई है। किसान खेतों में बारिश का समुचित पानी पहुंचाने के लिए नाली बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन