फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After investigation, the final seal will be given on the examination centers

Ballia News: जांच के बाद परीक्षा केंद्रों पर लगेगी अंतिम मुहर

Thu, 12 Oct 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
After investigation, the final seal will be given on the examination centers
बलिया। बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर डीआईओएस द्वारा संभावित परीक्षा केंद्रों का स्थलीय सत्यापन करने के साथ उपलब्ध संसाधनों की गहन पड़ताल कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही परिषद परीक्षा केंद्र बनाने पर मुहर लगाएगा।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष तकरीबन एक लाख 25 हजार 350 बच्चे शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 64155 व इंटर के 61195 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। विभागीय कार्य तेज गति से चल रहा है। परिषद के निर्देश पर परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए अगस्त माह में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें विद्यालय की ऑनलाइन लोकेशन, दूरी, फर्नीचर, कमरों की लंबाई चौड़ाई सीसी कैमरा, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी बोर्ड के पोर्टल पर दी गई थी। अब सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील स्तर पर जांच टीम गठित की गई हैं। यह टीम आवेदन करने वाले राजकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद वहां भी जांच की जाएगी। फिर केंद्रों की एक सूची जारी होगी। सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी और फिर आपत्ति की जांच होने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed