फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After 10 November, people from outside should be investigated within a week

10 नवंबर के बाद बाहर से आए लोगों की एक हफ्ते के अंदर कराएं जांच

Mon, 23 Nov 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
After 10 November, people from outside should be investigated within a week
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कोविड-19 व संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा बैठक करते कमिश्नर विजय ? - फोटो : BALLIA
बलिया। 10 नवंबर के बाद दिल्ली, मुंबई या यूपी के बाहर से जितने लोग जिले में आए हैं, उनका एक हफ्ते के अंदर टेस्ट जरूर करा लिया जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सोमवार को कोविड-19 और संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा के दौरान दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ विपिन जैन ने कोरोना व संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में पूरी रिपोर्ट मंडलायुक्त के सामने रखी। बताया कि जिले के लिए अच्छी बात रही कि दीवाली पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें अपेक्षाकृत काफी कम केस मिले। मंडलायुक्त ने एल-1 व एल-2 अस्पताल की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। लैब के बाबत पूछने पर बताया गया कि आरटीपीसीआर लैब तैयार है और उसमें तैनात कर्मी भी ट्रेंड हो गए हैं। इस पर कमिश्नर ने निर्देश दिया कि लैब हमेशा चालू हालत में रहनी चाहिए। आयुष्मान कार्ड बनाने में पूरे प्रदेश में सबसे आगे होने पर कहा कि यह प्रगति आगे भी ऐसे ही बनी रहे।
विज्ञापन

पिछले निर्देशों पर हुई प्रगति की आख्या मांगी
बलिया। कमिश्नर श्री पंत ने कहा कि पिछले निरीक्षण में काफी सारे निर्देश दिए थे, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा विकास एवं अन्य विभाग से भी संबंधित कार्यवाही शामिल थी। उसकी अनुपालन आख्या उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के विशेष निर्देश दिए। बैठक में डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, सीडीओ, एडीएम रामआसरे, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, सीएमओ डॉ जितेंद्र पाल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के संजय पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed