फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates in favor of establishment of rural court

ग्राम्य न्यायालय स्थापना के पक्ष में भी उतरे अधिवक्ता, आज रहेंगे न्यायिक कार्य से विरत

Thu, 24 Oct 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Advocates in favor of establishment of rural court
बेल्थरारोड। एक ओर बेल्थरारोड में प्रस्तावित ग्राम्य न्यायालय की स्थापना की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है, वहीं इसको लेकर अधिवक्ताओं में गुटबाजी व विरोध तेज हो गया है। बेल्थरारोड में ग्राम्य न्यायालय खुलने के विरोध में उतरे बलिया दीवानी व फौजदारी के वकीलों के खिलाफ बेल्थरारोड के अधिवक्ताओं ने अपना मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष ज्ञानचंद्र प्रजापति के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए बलिया दीवानी व फौजदारी के अधिवक्ताओं के विरोध की जमकर निंदा की और बेल्थरारोड में ग्राम्य न्यायालय का संचालन शीघ्र शुरू करने एवं पीठासीन अधिकारियों के नियुक्ति की मांग की। प्रजापति ने बताया कि ग्राम्य न्यायालय खुलने में हो रहे अनावश्यक विलंब के खिलाफ वे गुरुवार को सांकेतिक रूप से एकदिवसीय न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राशिद कमाल पाशा, कलिंद्र यादव, संजीत गुप्ता, मो. परवेज, दिनेश राजभर, दिलरोज, अब्दुल रहमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed