फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates clashed in court premises, brawl broke out

Ballia News: न्यायालय परिसर में भिड़े अधिवक्ता, मारपीट

Sat, 14 Jun 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Advocates clashed in court premises, brawl broke out
बलिया। जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ताओं के दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौराम जमकर डंडे और लात-घूसे चले। इसमें अधिवक्ता रामजी राय (54), अभिषेक सिंह, रामयत राय, अवनीश राय (34), अनुराग कुमार (38) घायल हो गए। न्यायालय परिसर में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मामले को शांत करने में जुट गए। पुलिस ने घायल अधिवक्ताओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जिला सत्र न्यायालय परिसर में सुबह के समय वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी राय अपने जूनियर व सहयोगियों के साथ बैठे थे। उसी दौरान कुछ अधिवक्ता व बाहरी लोग अचानक पहंुचे। वाद-विवाद करने लगे। देखते ही देखते उनपर हमला कर दिया। कोई कुछ समझ पाता तब तक डंडों, बांस से हमला कर दिया। मेज, कुर्सियां व पंखे तोड़ दिए। होहल्ला सुनकर आसपास के अधिवक्ता जुट गए। तब तक हमला करने वाले बगल के दरवाजे से भाग गए। खून से लथपथ अधिवक्ताओं को देख साथी हंगामा करने लगे। पुलिस ने इलाज व मेडिकल के लिए घायल अधिवक्ताओं को अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मारपीट की खबर पर मौके पर सीओ सीटी श्यामकांत सिंह, प्रभारी कोतवाल एवं ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह दलबल के साथ मौजूद थे। अधिवक्ताओं ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दूसरे गुट के अधिवक्ताओं ने अचानक हमला बोल कर घायल कर दिया। उधर, इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे अधिवक्ता स्वास्थ्यकर्मी से उलझ गए। इस दौरान बीच बचाव करने आए एक निजी एंबुलेंस चालक के साथ भी उनकी मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
असहाय नजर आई पुलिस
अधिवक्ताओं के बीच मारपीट में पुलिस असहाय नजर आई। अधिवक्ताओं का विवाद देखती रह गई। अधिवक्ताओं ने बताया कि क्रिमिनल एंड रिवेन्यू बार एसोसिएशन के संघ भवन में पांच जून को नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंडल का शपथ समारोह था। शपथ समाप्त होने के बाद दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। उसी घटना को लेकर कचहरी में दो गुटों के बीच विवाद हुआ और जमकर मारपीट हुई और कई अधिवक्ता चोटिल हुए हैं। घटना के बाद सीओ सीटी श्यामकांत घटना स्थल पर पहुंदे। न्यायालय परिसर में लगे सीसी कैमरे को खंगाला। श्यामाकांत ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed