फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ADO Panchayat accused of grain scam arrested

Ballia News: अनाज घोटाले का आरोपी एडीओ पंचायत गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat accused of grain scam arrested
बलिया। जिले में खाद्यान्न घोटाले की जांच फिर तेज हो गई है। बुधवार को ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व मनियर विकास खंड के एडीओ पंचायत अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

साथ ही टीम ने आरोपी को विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, वाराणसी में पेश करने के लिए साथ लेकर रवाना हो गई। ईओडब्ल्यू द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) वाराणसी की टीम ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में खाद्यान्न घोटाले में संलिप्त एडीओ पंचायत अरुण कुमार सिंह निवासी ग्राम खटंगी थाना सिकंदरपुर को मनियर ब्लॉक गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध सिकंदरपुर थाने में वर्ष 2006 में अभियोग खाद्यान्न घोटाले का अभियोग पंजीकृत है। तब आरोपी ब्लॉक नवानगर में ग्राम पंचायत अधिकारी नियुक्त था और वर्तमान में मनियर ब्लॉक में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2002 और 2005 के मध्य केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत ग्रामीण परिवार जो अतिनिर्धन, गरीब बाल श्रमिकों के माता-पिता को रोजगार देकर खाद्यान्न और नकद का भुगतान किया जाना था। लेकिन सीडीओ और ग्राम विकास से जुड़े अधिकारियों और कोटेदारों ने अभिलेखों में कूटरचना कर धांधली की।
ईओडब्ल्यू के अनुसार वर्ष 2002 से 2005 के दौरान जनपद के नवानगर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में ग्राम पंचायत के अंश से योजना के तहत मिट्टी, नाली निर्माण, खड़ंजा, पटरी मरम्मत, संपर्क मार्ग, सीसी और पुलिया का निर्माण कराया जाना था। लेकिन कार्य मानक के अनुरूप नहीं हुए और अपूर्ण मिले। लेकिन अरुण कुमार सिंह ने अन्य सहअभियुक्तों से मिलीभगत कर धोखाधड़ी की। कूटरचित अभिलेखों के आधार पर शासकीय धन का गबन किया।

खाद्यान्न का वितरण मजदूरों को नहीं किया गिरफ्तार अभियुक्त को विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम वाराणसी के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु पुलिस टीम वाराणसी के लिए लेकर रवाना हो गई।म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed