{"_id":"5f8dcc828ebc3e9bb92599d2","slug":"admission-to-thermal-screening-in-schools-after-seven-months-ballia-news-vns553816115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह बाद स्कूलों में लौटी रौनक, थर्मल स्क्रीनिंग कर मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह बाद स्कूलों में लौटी रौनक, थर्मल स्क्रीनिंग कर मिला प्रवेश
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली में कक्षा में जाने के पूर्व छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग करता शिक्षक।
- फोटो : BALLIA
बलिया। सात माह से बंद चल रहे स्कूल-कॉलेज सोमवार से खुल गए। कोरोना से बचाव को लेकर की गई तैयारियों के बीच खुले स्कूलों में पहले दिन छात्रों की उपस्थित काफी कम रही। थर्मल स्क्रीनिंग व हैंडवॉश के बाद उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया गया। बच्चों को सहमति पत्र देते हुए अभिभावकों से भरवाने के लिए कहा गया। महीनों बाद स्कूलों में पहुंचे छात्र भी सहपाठियों से मिलकर प्रफुल्लित रहे।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए अप्रैल माह में सरकार ने सभी स्कूल कॉलेज को बंद करने निर्देश दिया और इसके बाद से ही स्कूल कॉलेज बंद चल रहे थे। कुछ दिनों पहले सरकार ने पाबंदियां निर्धारित करते हुए सोमवार से स्कूल कॉलेजों को खोलने का निर्देश जारी किया था। इसके तहत सोमवार को गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल-कॉलेज खुल गए। महीनों बाद स्कूलों के आसपास चहल पहल दिखाई दी। हालांकि पहले दिन छात्रों की संख्या काफी कम रही। स्कूलों के शिक्षक भी पूरी तरह अलर्ट रहे और अधिकांश स्कूलों के गेट पर ही सैनिटाइजर व हैंडवॉश के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था रही। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार स्कूल खुले। जारी निर्देशों के अनुसार ही छात्रों की पढ़ाई अलग-अलग पालियों में होगी।
पहले दिन छात्रों की संख्या रही कम
रेवती। कोरोना काल में सात महीने बाद विद्यालयों में पढा़ई लिखाई शुरू हुई। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे लेकिन उनकी संख्या बहुत ही कम रही। मन:स्थली एजुकेशन सेंटर को कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए खोला गया। पहले दिन 9 से 12 वीं तक की कक्षाओं का संचालन किया गया। कोविड 19 के नियमों के तहत एक बेंच पर केवल एक छात्र के बैठने की व्यवस्था बनाई गई थी। सभी छात्र मॉस्क लगाए हुए विद्यालय पहुंचे थे। प्रधानाचार्य चन्द्र मोहन मिश्र ने बताया कि छात्रों का पंजीकरण तो अधिक है लेकिन जिन छात्रों के अभिभावकों ने सहमति जताई उन्हीं के पाल्य आज विद्यालय पहुंचे थे। विद्यालय खोलने के पूर्व विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी की निगरानी में कर्मचारियों द्वारा सभी कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया था और कक्षाओं में छात्रों के प्रवेश के पूर्व हांथों को धुलवा कर प्रवेश कराया गया। उधर, शेमुषी विद्यापीठ में भी कक्षाओं को सैनिटाइज करने के बाद छात्रों की पढा़ई शुरू हुई। विद्यालय के निदेशक अभिषेक तिवारी की निगरानी के बीच कक्षाओं में हाथ की साफ-सफाई के बाद मॉस्क लगाए छात्र कक्षा में दूरी बना कर बैठाए गए।
विज्ञापन
सहमति पत्र लाने वाले छात्रों को ही मिला प्रवेश
बेल्थरारोड। कोरोना संक्रमण को लेकर सात माह बाद सरकार के आदेश पर सोमवार से विद्यालय खुल गए, लेकिन छात्रों की संख्या कम रही। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली पर सोमवार से कक्षाएं शुरू हो गई। प्रधानाचार्य डॉ. जेआर मिश्र ने बताया कि कक्षा 10 व 12 के छात्रों की पढ़ाई हुई, जिसमें करीब 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके लिए अभिभावकों से छात्रों की उपस्थिति के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। सहमति पत्र पर अभिभावक के हस्ताक्षर के बाद ही छात्रों को विद्यालय में प्रवेश दिया गया। प्रवेश के पूर्व छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही साबुन से हाथ धोने के बाद सभी छात्रों ने मॉस्क लगाकर कक्षा में सोशल डिस्टेंस बनाते हुए पढ़ाई की। इसी प्रकार सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, नवजीवन इंग्लिश स्कूल, एमएमडी पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों पर सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अध्ययन- अध्यापन का कार्य प्रारंभ हुआ। इस दौरान छात्रों में उत्साह देखा गया।
गाइड लाइन के तहत शरू हुई पढ़ाई
सिकंदरपुर। क्षेत्र के ज्ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंशी बाजार में सोमवार को सरकार द्वारा तय गाइड लाइन करे अनुसार विद्यालय खोला गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज कराने के बाद विद्यालय में प्रवेश दिया जा रहा था। छात्रों से अभिभावक का अनुमति पत्र भी लिया गया जो विद्यार्थी अनुमति पत्र नहीं लाए थे उन्हें दूसरे दिन अनुमति पत्र के साथ आने का निर्देश दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि विद्यालय शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप पठन-पाठन का कार्य करा रहा है।

रेवती क्षेत्र के मन:स्थली एजुकेशन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षा में पढ़ाई कर?- फोटो : BALLIA

ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंशी बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षा में बैठे व?- फोटो : BALLIA