फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administration's instructions, do not give open petrol pumps to anyone

प्रशासन का निर्देश, किसी को खुला पेट्रोल न दें पंप वाले

Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Administration's instructions, do not give open petrol pumps to anyone
बलिया। प्रदेश के कई शहरों में बवाल के मद्देनजर जिला प्रशासन खासी सतर्कता बरत रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई है कि वे किसी भी हाल में खुला पेट्रोल न दें। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किया है। निर्देश मिलते ही पेट्रोल पंप संचालकों ने अपने पंप पर बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा का नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार माहौल खराब हो रहा है। कानपुर और रांची में बवाल के दौरान आगजनी की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया। इन इलाकों में खुराफातियों के पंप से खुला पेट्रोल लेते हुए भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी वायरल हुई है। इसे देखते हुए डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने सोमवार को पेट्रोल पंप संचालकों से खुला पेट्रोल न दिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारियों को भी मिले सुरक्षा
पेट्रोल पंप संचालकों ने कहा कि पंप पर खुला पेट्रोल देने से मना करने पर अक्सर ग्राहक जोर-जबर्दस्ती करते हैं। कई बार तो ग्राहकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की है। इसके बाद भी पंप कर्मचारियों को कोई सुरक्षा नहीं मिलती है। कहा कि जनता को इसके लिए जागरूक करने के साथ ही पंप स्टाफ को सुरक्षा देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed