फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administration prepared to allow conditional

प्रशासन सशर्त अनुमति देने को तैयार

Thu, 15 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Thu, 15 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Administration prepared to allow conditional
टैंपों स्टैंड नगर से दूर किए जाने के बाद सिर पर सामान ढोता बालक। - फोटो : balia
नगर से वाहन स्टैंड को हटाकर पिपरा ढाले पर करने के विरोध में टेंपो चालकों एवं स्वामियों ने बुधवार को पिपरा ढाले के पास एनएच 31 को जाम कर दिया। इस दौरान चालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना के बाद पहुंचे शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने चालकों को समझाया, तब जाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन



शहर कोतवाल ने कहा कि आप अपने संगठन के माध्यम से हमें यह लिखित दें कि एक टेंपो के सवारी भरने के बाद ही   दूसरा टेंपो सवारी भरेगा। एक साथ कई टेंपो मालगोदाम रोड पर लगाकर सवारी भरने से    जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन



ऐसे में हम टेंपो को शहर में एक साथ प्रवेश नहीं करने देंगे। अगर आप का संगठन    लिखकर देता है तो हम विचार करेंगे। टेंपो चालकों ने भी इस बात को माना कि हम जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर कोतवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि सुव्यवस्थित तरीके से टेंपो का परिचालन हो, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए बैठकर उपाय तलाशे जाएंगे। इस मौके पर टेंपो चालक रमेश कुमार, शिवजी, धर्मेंद्र कुमार, राजेश, प्रमोद, मुन्ना, राकेश आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed