{"_id":"594e9a104f1c1bc4198b45f3","slug":"adj-strict-on-land-mafia-and-mischief","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफिया और बदमाशों पर एडीजे सख्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू-माफिया और बदमाशों पर एडीजे सख्त
ballia
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
बैठक लेते एडीजे विश्वजीत महापात्रा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। वाराणसी जोन के पुलिस उप महानिदेशक विश्वजीत महापात्रा ने पुलिस लाइन के सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सिकंदरपुर में रविवार को निकलने वाले महावीरी झंडा पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया। इसके अलावा शांतिपूर्व ढंग से हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों से महावीरी झंडा जुलूस व ईद का त्योहार मनाने की अपील की।
एडीजी ने कहा कि जनपद में भूमाफिया काफी सक्रिय है। उन पर भी नकेल कसी जाए। इसके अलावा अपराध, लूट, छिनैती, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाओं पर ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक अंकुश लगाया जाय। कहा कि जनपद का नामी बदमाश कौशल चौबे को हर हाल में गिरफ्तार किया जाय। उसके ऊपर सरकार की ओर से पांच लाख रुपये इनाम घोषित किया गया है।
कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था स्थापित होगी। इसमें किसी भी प्रकार के अपराध करने वाले या भूमाफिया को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कोई भी हो। हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर कोई भी कानून अपने हाथ में लेगा। उसके ऊपर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपदीय पुलिस को अवैध शराब पकड़े जाने पर शाबाशी देते हुए कहा कि हरियाणा, पंजाब व गोवा निर्मित शराब को सबसे अधिक बलिया की पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। कहा कि पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध बैरिया विधायक द्वारा किए जा रहे धरने को समझा-बुझाकर जल्द समाप्त किया जाएगा। इसके पूर्व रसड़ा कोतवाली का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी सुजाता सिंह, एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ सिटी केसी सिंह, सीओ रसड़ा श्रीराम, बैरिया सीओ त्रयम्बक नाथ दुबे, बांसडीह सीओ रामलखन सरोज सहित अन्य सीओ मौजूद रहे।