फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   adhe adhure gyan ki li pariksha

आधे-अधूरे ज्ञान की ली परीक्षा

Wed, 19 Oct 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 19 Oct 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
adhe adhure gyan ki li pariksha
लिखित परीक्षा
बुधवार को जनपद के समस्त उच्च व प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के आधे-अधूरे ज्ञान की अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें तीन लाख छात्र ने दोनों पालियों में परीक्षा  दी। बुधवार की सुबह प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सुबह दो  पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। 
विज्ञापन

जनपद के कुल 2700 परिषदीय विद्यालय  में बुधवार प्रथम पाली में हिंदी व विज्ञान साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे  तक आयोजित की गई। जबकि दूसरी पाली में कार्यानुभव एवं शारीरिक शिक्षा,  साढ़े 12 बजे से तीन बजे तक चली। परीक्षा की शुचिता बनाने के लिए जनपद स्तर  पर अधिकारियों की टीम बनी थी जो पूरे जनपद में चक्रमण करती रही।
विज्ञापन


सर्व  विदित है कि परिषदीय विद्यालय के बच्चों को मिलने वाली किताबों का वितरण शासन द्वारा नहीं किया गया है। कहीं-कहीं किया भी गया है तो एक-दो  विषयों का। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई अब तक क्या हुई होगी, इसका अंदाजा  आसानी से लगाया जा सकता है। साथ ही इतनी चाक-चौबंद व्यवस्था में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने किस तरह से परीक्षा दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह किसी को कहने की  जरूरत नहीं है। परीक्षार्थी बच्चों का आलम यह था कि कभी पेपर देख रहे थे,  तो कभी कॉपी। जब कुछ समझ में नहीं आ रहा था तो जो याद था, वहीं लिखना उचित  समझा। परीक्षा के दौरान परीक्षा की सुचिता बनाये रखने के लिए प्रभारी बीएसए  मोतीचंद्र चौरसिया जनपद के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed