फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   acute cold make trouble

ठंड ने ढाया सितम,छूटी कंपकंपी

Sun, 11 Jan 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 11 Jan 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
acute cold make trouble
 सर्द हवाओं की मार से रविवार को भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। अधिकांश लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।  आमजन के साथ ही पशु-पक्षियाें का हाल बेहाल रहा। वहीं दूसरी ओर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में अभी तक अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन



बता दें मौसम के बदलते मिजाज ने कभी धूप तो कभी सर्द हवा के साथ ही कोहरे के प्रकोप से आमजन व पशु-पक्षी जीवन बेहाल कर दिया है। इसमें मासूम बच्चों के साथ बुजुर्गों का सबसे बुराहाल है। रविवार को मानव के साथ ही पशु भी आग के पास खड़े होकर अपनी ठंड दूर करते नजर आए। वहीं जगह-जगह लोग कागज, दफ्ती व लकड़ी का अलाव जलाकर शरीर सेकते नजर आए।
विज्ञापन


ठंड की वजह से सबसे दयनीय स्थिति स्टेशन परिसर एवं बस स्टेशन और उसके आसपास खानाबदोश जिंदगी जीने वालाें की है। जो मात्र एक कंबल व चादर के सहारे जैसे-तैसे रहने को विवश है। इस भीषण ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्रियाें को भी हो रही है। नरहीं संवाददाता के अनुसार ठंड के चलते किसान खेतों की सिंचाई करने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed