फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action would be ignored

शिथिलता बरती तो होगी कार्रवाई

Tue, 17 Mar 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 17 Mar 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Action would be ignored
मंगलवार को बांसडीह मुख्य तहसील के सभाकक्ष में प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ के बालाजी की अध्यक्षता में मुख्य तहसील दिवस आयोजित की गई। पिछले कई शिकायती पत्रों के निस्तारण न होने पर नाराज सीडीओ ने मातहतों को हिदायत दी। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण समयांतर्गत हो जाना चाहिए। इस दौरान पर्वतपुर निवासी दिनेश ने आपसी झगड़े में न्याय की गुहार लगाई। इस पर सीडीओ ने कोतवाल को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


चोरकैंड मल्हौवा निवासी रामजन्म वर्मा ने जमीन का सीमांकन होने के बाद भी विवाद होने की समस्या बताई। रेवती निवासी रामविलास राजभर ने नगर के वार्ड संख्या आठ में निर्माणाधीन इंटरलाकिंग सड़क को तोड़कर दीवार बनाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने संबंधित अधिकारियाें को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। पिंडहरा निवासी सुभाषचंद्र वर्मा ने रास्ते की जमीन से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। रिगवन निवासी शिवजी पांडेय में आवास आवंटन में अनियमितता की शिकायत की।

इस पर बीडीओ को जांचकर रिपोर्ट देने को कहा। ताकि उसी के आधार पर कार्रवाई की जा सके। सीडीओ ने उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक को निर्देश दिया कि तहसील दिवस के मामलों की समीक्षा करते रहें। इसके अलावा अन्य जनसमस्याओं का भी निस्तारण तत्परता से करें।

इस मौके पर सीएमओ डा. पीके सिंह, पीडी प्रमोद कुमार यादव, एसडीएम राधेश्याम पाठक, सीओ जटाशंकर राव, तहसीलदार हीरालाल, डीएसओ रामेंद्र यादव, एआरटीओ अरुण कुमार, नरेंद्र विश्वकर्मा, उपेंद्र नारायण सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


तहसील दिवस में कुल 147 मामले प्रस्तुत किए गए। इसमें से 16 मामलों का ही निस्तारण मौके पर हो सका। उधर बैरिया क्षेत्र में 45 मामले आए। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed