फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   action on three thousand in ballia

शांतिभंग की आशंका में तीन हजार पाबंद, एक जिला बदर

Sun, 11 Apr 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
action on three thousand in ballia
सुखपुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर पुलिस ने तीन हजार लोगों को पाबंद किया है। इसके अलावा, कई बदमाशों पर गुंडा एक्ट, मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 59 गांव के सापेक्ष तीन हजार लोगों पर कार्रवाई की गई है, इसमें 100 लोगों को 50-50 हजार रुपये के तहत पाबंद किया गया है। गुंडा एक्ट के तहत 15, मिनी गुंडा एक्ट 110, गैंगेस्टर के तहत 120 के तहत कार्रवाई की गई है। धनौती निवासी विशाल सिंह पुत्र शंकर सिंह को जिला बदर किया गया है। बदमाशों के साथ संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों का शस्त्र निरस्तीकरण किया गया है, जिसमें पचखोरा, तपनी और गुरवां गांव के शस्त्र लाइसेंसधारक हैं। बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 389 असलहे हैं। इनके सापेक्ष अब तक कुल 269 असलहे जमा कराए जा चुके हैं। शेष बचे 120 असलहों में 80 असलहा जनपद से बाहर लोग अपने-अपने पास रखे हुए हैं। उधर, पुलिस ने कोविड 19 के तहत 50 लोगों का चालान किया है। इसके तहत चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed