{"_id":"6a3ed9e2343f8d184806352a","slug":"action-against-illegal-encroachment-on-public-land-intensified-ballia-news-c-190-1-bal1001-167188-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई तेज
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम खनवर नेवादा में खलिहान और ताल-पोखरी की भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में तहसील प्रशासन ने 16 लोगों को बेदखली का नोटिस जारी किया है।
नोटिस में एक माह के भीतर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में कब्जा नहीं हटाने पर पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार खलिहान की 0.1380 हेक्टेयर और ताल-पोखरी की 0.9950 हेक्टेयर सार्वजनिक उपयोगिता की भूमि है। इन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।
क्षेत्रीय लेखपाल अवनीश रंजन ने सभी 16 कब्जाधारियों को नोटिस तामील कराई है। नोटिस पाने वालों में सुनेदार, सुरेश, रामकेसर, अजीज, शिवलाल, नंदलाल, अकालू, हीरा, केशव, बनारसी, गिरधारी, बुद्धेश, हरिहर, राधेश्याम, रामनाथ तथा रींजू शामिल हैं। लेखपाल अवनीश रंजन ने बताया कि तहसीलदार के निर्देश पर बेदखली नोटिस जारी किया गया है। तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खलिहान, पोखरी और तालाब जैसी सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।