फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Achievements pointed out at center

उपलब्धियां गिना केंद्र पर निशाना

Sun, 16 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 16 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Achievements pointed out at center
चितबड़ागांव में आयोजित समाजवादी पार्टी के फेफना विस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि काबीना मंत्री शिवपाल यादव को स्मृति चिन्ह देते पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी। - फोटो : ballia
पिछले चार साल में प्रदेश सरकार ने 27 हजार किमी सड़कों और 605 पुलों का निर्माण कराया। भाजपा अच्छे दिन की बात तो खूब करती है लेकिन लाती नहीं है। उनके सारे वादे सिर्फ कहने के लिए होते हैं। प्रदेश में जब भी सपा की सरकार बनी है तो बजट का पैसा गांव, गरीब और किसानों पर खर्च किया गया है, जबकि अन्य सरकारों ने नहीं  किया। ये बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष और कबीना मंत्री शिवपाल यादव ने रविवार को चितबड़ागांव में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी गड्ढा युक्त सड़क है वह केंद्र की है, राज्य सरकार की नहीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बनाने की शपथ लेने के 10 मिनट के बाद ही सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही छोटे व्यापारियों को राहत देते हुए इंस्पेक्टर राज को खत्म कर दिया। नेताजी द्वारा शुरू किसान दुर्घटना बीमा की राशि एक लाख से बढ़ा कर पांच लाख रुपये कर दी गई। बलिया का जनेश्वर मिश्र सेतु भी इसी सरकार की देन है।
विज्ञापन



केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र ने न तो बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई मदद दी, न ही किसी प्रतिनिधि को बाढ़ की विभिषिका देखने के लिए भेजा। गत वर्ष हुई ओलावृष्टि के दौरान केंद्र सरकार को साढ़े सात सौ करोड़ देना था। जबकि राज्य सरकार को ढाई सौ करोड़ देना था। लेकिन केंद्र सरकार ने मात्र ढाई सौ करोड़ ही दिया। जबकि राज्य सरकार ने तीन सौ करोड़ रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बसपा पर हमला बोलते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मायावती की बसपा सरकार ने प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और पत्थर पर पानी की तरह पैसा खर्च किया। इस दौरान उन्‍होंने विस चुनाव 2017 के लिए आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता उमाशंकर यादव एवं संचालन पूर्व मंत्री एवं एमएलसी अंबिका चौधरी ने किया।


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नारद राय, रामगोविंद चौधरी, मुहम्मद  जियाउद्दीन रिजवी, गोरख पासवान, जयप्रकाश अंचल, विधायक शिवगबतुल्लाह अंसारी, सुधाकर सिंह, शैलेश चौधरी पप्पू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्वार्थी, रामजतन राजभर, प्रभुदयाल निषाद, सपा के जिला प्रभारी रामसुंदर निषाद आदि ने विचार व्यक्त किए । इस मौके पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed