फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of setting fire to a colony in anger over revealing a love affair

Ballia News: प्रेम संबंध जग जाहिर करने के गुस्से में बस्ती में आग लगाने का आरोप

Thu, 16 Jan 2025 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of setting fire to a colony in anger over revealing a love affair
बलिया। लाली के डेरा गांव स्थित बिंद बस्ती में मंगलवार की रात आग में पांच परिवारों की आठ झोपड़ियां जल गईं। मामले में गांव निवासी धनजीरिया देवी ने एक युवक और युवती पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार प्रेम संबंध जग जाहिर करने के गुस्से में दोनों ने आग लगा दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने धनजीरिया देवी की शिकायत पर दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नंदजी बिंद की पत्नी धनजीरिया देवी ने आरोप लगाया कि गांव के युवक व युवती का आपस में प्रेम संबंध चल रहा है। इसकी जानकारी पूरे गांव के लोगों को हो गई। गांव में दोनों के संबंध को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। इस रंजिश में दोनों ने बस्ती की पांच झोपड़ियों में आग लगा दी। इससे लोगों की गृहस्थी सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। महिला का आरोप है कि दोनों धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

लाली के डेरा गांव के वकील बिंद बस्ती में झोपड़ी में मंगलवार की रात आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। अभी दो घंटे बीते थे कि बगल के सुरेश बिंद की झोपड़ी में आग लग गई। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश रोहन सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed