फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accusation of securing a job in the Irrigation Department by manipulating academic certificates.

Ballia News: शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में हेराफेरी कर सिंचाई विभाग में नौकरी का आरोप

Sat, 05 Sep 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Accusation of securing a job in the Irrigation Department by manipulating academic certificates.
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी गुलशन यादव की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने बड़े भाई राजेश कुमार यादव के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने राजेश पर शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में कूटरचना और जन्मतिथि में हेराफेरी कर सिंचाई विभाग में मृतक आश्रित कोटे से सींचपाल के पद पर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। एसीजीएम न्यायालय में दाखिल वाद के अनुसार, शिकायतकर्ता का आरोप है कि राजेश कुमार यादव की हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट और स्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेजों में जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज है।
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 1999-2000 में राजेश ने सुदर्शन कृषक इंटर कॉलेज किड़िहरापुर से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसमें उनकी जन्मतिथि तीन अगस्त 1984 दर्ज बताई गई है। बाद में हाईस्कूल की मार्कशीट समेत अन्य दस्तावेजों में जन्मतिथि बदलकर एक जनवरी 1995 कर दी गई। इसी जन्म तिथि पर इंटरमीडिएट और स्नातक की डिग्री ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलशन यादव का आरोप है कि कथित कूटरचित प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल कर राजेश ने सिंचाई विभाग में मृतक आश्रित कोटे से सींचपाल के पद पर नौकरी प्राप्त की। मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
एसओ रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed