फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accountants accused of demanding convenience fee

लेखपालों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

Sun, 20 Nov 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accountants accused of demanding convenience fee
बैरिया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे लेखपालों की मोटी कमाई का जरिया बन गया है। वरासत और अन्य कागजात के सुधार के लिए किसानों से सुविधा शुल्क के रूप में मोटी रकम मांगने के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन

नौका गांव के प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह सहित कई किसानों ने आरोप लगाया कि जो वरासत लेखपाल अब तक 500 से 1000 रुपये लेकर कर देते थे, अब उसके लिए 15 से 20 हजार रुपये मांगने लगे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य कागजातों में सुधार के लिए भी मनमानी धनराशि मांग रहे हैं। किसानों ने बताया कि वह कह रहे हैं कि आपको हमारे लिख-पढ़ देने मात्र से ही मोटी रकम मिल जाएगी। हम लोग मुफ्त में कार्य क्यों करें। किसान अपने कार्यों के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इस संदर्भ में शनिवार को रविप्रताप सिंह ने उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र से शिकायत भी की थी लेकिन लेखपालों के आचरण में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। इस बाबत बैरिया के तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि अगर लेखपाल इस तरह का आचरण कर रहे हैं तो यह मामला गंभीर है। संबंधित किसान हमारे यहां प्रस्तुत होकर लिखित शिकायत करें। जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित लेखपाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed