फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   accident in Ballia Trailer crushes five people two dead mourning in wedding house condition of three critical

UP Accident News: बलिया में पांच लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, शादी वाले घर में मातम; तीन की हालत गंभीर

Fri, 28 Nov 2025 08:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 08:51 PM IST
सार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में शुक्रवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो लोगों की माैत हो गई, वहीं तीन का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।

विज्ञापन
accident in Ballia Trailer crushes five people two dead mourning in wedding house condition of three critical
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Ballia: बसंतपुर एनएच-31 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेंट लदे ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दिया। सड़क किनारे खड़े विशाल राम व शिवनारायण यादव की मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बसंतपुर गांव निवासी नंदजी यादव के लड़के का तिलक 30 नवंबर को हैं। गाजीपुर जिले से टेंट का सामान लगाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली गांव में जाने के लिए सड़क से मोड़ रहा था। उसी दौरान भरौली की तरफ जा रहा ट्रेलर ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर ट्राली के परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


ट्रेलर दुर्घटना के बाद सड़क किनारे खडे रिश्तेदारों व मजदूर को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराया। ट्रेलर की चपेट में आने से टेंट के मजदूर विशाल राम (48) निवासी पारा थाना नोनहरा गाजीपुर व सरवनपुर गांव निवासी शिवनारायण यादव (60) की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शिवनारायण का शव को ट्रेलर के चक्के के नीचे से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

दुर्घटना में बेल्सीपाह गांव निवासी हीरामन यादव (26), आदित्य यादव (10), निवासी बड़का खेत पलिया खास घायल हो गए। सभी को सीएचसी नरहीं पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 30 वर्षीय एक युवक की पहचान नहीं हो पाई। शादी के तैयारी में जुटे शिवनारायण यादव के परिवार में मातम पसर गया। नरहीं थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह बताया कि ट्रेलर व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दो की मौत व तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed