{"_id":"6065e0f48ebc3e59281ad097","slug":"accident-in-ballia-bolero-rash-over-overbridge-kills-elderly-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः ओवरब्रिज पर बोलेरो के धक्के से बाइक सवार बुजुर्ग दंपती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः ओवरब्रिज पर बोलेरो के धक्के से बाइक सवार बुजुर्ग दंपती की मौत
Thu, 01 Apr 2021 08:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में नगर के गड़वार तिराहे के सामने ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। दयानन्द तिवारी (68) एवं उनकी पत्नी कमलावती देवी (65) सुखपुरा थाना क्षेत्र के सोवईबांध के मूल निवासी थे।
वर्तमान में शहर कोतवाली क्षेत्र के अधिवक्ता नगर में अपने निजी मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब तीन बजे दंपती बाइक से कचहरी की तरफ से अपने आवास अधिवक्ता नगर जा रहे थे। वह गड़वार तिराहे के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि सुखपुरा की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकली।
हादसे में दयानंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बाइक से उछलकर ओवरब्रिज से नीचे सड़क पर जा गिरीं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग घायल महिला को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दयानंद सेवानिवृत्त शिक्षक थे, वहीं उनकी पत्नी जिला महिला अस्पताल से नर्स के पद से सेवानिवृत्त हो चुकी थीं। पुलिस ने दोनों शवों को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। दंपती का पुत्र लखनऊ में है। पुलिस ने घटना की जानकारी पुत्र को दे दी है।