फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   accident in ballia

डीसीएम-मैजिक की टक्कर, चालक की मौत

Tue, 22 Jun 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
accident in ballia
सुखपुरा/बेरुआरबारी। सुखपुरा-बेरुआरबारी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह 5 बजे ग्राम सभा करिहरा के समीप डीसीएम-मैजिक की आमने सामने की टक्कर में मैजिक चालक घायल हो गया। घायल ड्राइवर को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तत्काल जिला अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अपायल निवासी रत्नाकर यादव (28) उर्फ मोनू पुत्र चन्द्रमा यादव बेरुआरबारी के तरफ से मैजिक लेकर घर के लिए निकला था। ग्राम सभा करिहरा स्थित बीआरसी से थोड़ी दूर आगे सुखपुरा के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। इससे मैजिक के परखच्चे उड़ गए। डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते पलटते बचा। डीसीएम के पीछे से आ रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। घटना के बाद डीसीएम चालक मौका देखते ही फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed