फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ab nahi chalenge awaidh coaching center

अब नहीं चलेंगे अवैध कोचिंग सेंटर

Tue, 14 Jun 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 14 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
ab nahi chalenge awaidh coaching center
कैलिफोर्निया से आए शिक्षक लेंगे कुलेठी स्कूल में क्लास - फोटो : अमर उजाला
जिले में सैकड़ों कोचिंग सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध तरीके से चल रहे हैं। पिछली साल शिक्षा विभाग द्वारा दबाव बनाए जाने के बाद मात्र 12 कोचिंग संस्थानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 10 ग्रामीण क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों ने और दो शहरी कोचिंग संस्थानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन


अन्य कोचिंग सेंटरों को  डीआईओएस ने एक बार फिर चेताया है कि 30 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही मानक के मुताबिक व्यवस्था कर लें या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।  जिले में चल रहे सैकड़ो कोचिंग संस्थानों पर कारवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन


बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिंग संस्थान चलाने वालों पर विधिक कारवाई होगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने सभी कोचिंग संचालकों को ताकीद कर दिया है। कोचिंग संस्थानों को रजिस्ट्रेशन के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। अमर उजाला ने कु छ समय पहले ही इस बाबत खबर छापकर इस ओर ध्यान दिलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



डीआईओएस के अनुसार इस अवधि में कोचिंग संस्थान चलाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन कर सकता है। आवेदकों में पात्र संस्थानों को चलाने के लिए संस्तुति मिल सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि नया सत्र प्रारम्भ होने से पहले हर हाल में कोचिंग संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अन्यथा की स्थिति में कोचिंग सेंटरों को कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed