फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man was shot in the chest during a wedding ceremony.

Ballia News: वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान युवक के सीने में गाेली मारी

Tue, 10 Feb 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot in the chest during a wedding ceremony.
गोली से घायल हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव निवासी आयुष सिंह।
हल्दी (बलिया)। बाजार में सोमवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में आपसी विवाद के दौरान आयुष सिंह (18) को गोली मार दी गई। सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, वहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। गोली अभी निकली नहीं है। गोली सीने पर मारी गई है जो पीठ में फंसी है। हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडीशनल एसपी कृपाशंकर, सीओ मो. फहीम ने रात में ही स्थलीय निरीक्षण किया। आयुष के पिता अभिमन्यु सिंह की तहरीर पर हल्दी गांव के आशीष सिंह, आदित्य सिंह, अतुल सिंह और सुल्तानपुर के शिवम सिंह समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अतुल सिंह और शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव निवासी आयुष सिंह (18) और हल्दी के आशीष सिंह (19) के बीच किसी बात को लेकर तूतू-मैं-मैं हो गई। उसके बाद आयुष को गोली मार दी गई। आठ फरवरी को भरसौता गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान भरसौता और हल्दी के युवाओं के बीच विवाद हुआ था। वहां भी पिस्टल लहराई गई थी। मारपीट भी हुई थी। हालांकि उस समय किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। उसी मामले को लेकर सोमवार की रात दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। यहां भी पिस्टल से गोली मारने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों को नामजद करते हुए पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिवम सिंह और अतुल सिंह को सोनवानी बसुधरपाह मार्ग पर बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। शिवम सिंह और अतुल सिंह पर पहले से भी प्राथमिकी दर्ज है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। मुख्य आरोपी आशीष सिंह पर भी कई प्राथमिकी दर्ज हैं। - एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि

गोरक्षा के नाम पर बनाया है ग्रुप, करते हैं गलत कार्य
हल्दी। क्षेत्र में गोरक्षा के नाम पर युवाओं का एक ग्रुप संचालित हो रहा है। करीब दो साल से 25-30 युवाओं का ये ग्रुप क्षेत्र में मनमानी करता है। गो रक्षक ग्रुप ने धीरे-धीरे गैंग का रूप ले लिया है। क्षेत्रीय पुलिस का भी इसे संरक्षण रहा है। इसमें से कुछ युवा शराब तस्करी में संलिप्त हैं। मारपीट के अलावा कई आपराधिक कृत्यों में इनका नाम आया है। गैंग के खिलाफ छह शिकायतें भी दर्ज की गई हैं। हल्दी और भरसौता के ये युवा पहले ग्रुप बनाकर पशु व्यापारियों को डरा धमकाकर पैसे और मवेशी छीनते थे। बाद में शराब तस्करी में संलिप्त हो गए। दो पशु व्यापारियों ने इनके विरुद्ध शिकायत भी दर्ज कराई। कुछ युवाओं को विरुद्ध पांच से सात प्राथमिकी दर्ज हैं। ये मनबढ़ युवा कई बार स्थानीय पुलिस से भी उलझे, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी ग्रुप से जुड़े युवाओं ने आठ फरवरी को भरसौता में पिस्टल लहराई, लेकिन कोई शिकायत ही नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed