{"_id":"67c2ef65aef63098fc0d9c74","slug":"a-young-man-was-hit-by-a-train-on-the-platform-a-gruesome-death-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News : प्लेटफार्म पर ट्रेन के चपेट में आया युवक, वीभत्स मौत, तीन माह पूर्व करता था वेंडर का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News : प्लेटफार्म पर ट्रेन के चपेट में आया युवक, वीभत्स मौत, तीन माह पूर्व करता था वेंडर का काम
Sat, 01 Mar 2025 04:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 01 Mar 2025 04:59 PM IST
सार
बांसडीह रोड स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त की जा चुकी है। जानकारी के अनुसार मृतक वेंडर का काम कर रहा था। कई दिनो से अस्वस्थ चल रहा था।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह डाउन लखनऊ छपरा एक्सप्रेस की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त करवाने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के घघरौली निवासी सोनू कुमार उर्फ संजीव 26 वर्ष पुत्र दरोगा गोंड रेलवे स्टेशन परिसर में जनरल स्टोर की दुकान पर करीब तीन माह से रहकर मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकने पर पानी सहित अन्य खाद्य पदार्थों को बेचता था। सुबह घर से खाना खाने के बाद बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन पर छपरा वाराणसी ट्रेन पर चढ़कर बलिया पहुंचा। उसके बाद एक जनरल दुकान पर पहुंचकर सामान लिया और प्लेटफार्म नंबर दो पर लखनऊ छपरा एक्सप्रेस की चपेट आने से दो हिस्से में कट गया, इस बीच ट्रेन रुकी रही। गंभीर रूप से घायल वह लोगों से बचाने के लिए गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन
जीआरपी ने उसे ट्रेन के नीचे से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृत मजदूर सोनू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। जीआरपी प्रभारी विवेकानंद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने वाला युवक दो तीन माह पूर्व किसी दुकान पर काम करता था, कुछ दिनों से लकवा मारने के कारण सिर्फ घूमने आता था।
विज्ञापन
ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गया। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।