{"_id":"5d83c2338ebc3e01486035d3","slug":"a-young-man-sleeping-on-a-tubewell-is-killed-with-a-knife-ballia-news-vns484740458","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल पर सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल पर सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
गजिया पुर में पिता के हत्या के बाद रोती बिलखती मां व बेटी
- फोटो : BALLIA
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने ट्यूबवेल पर सो रहे युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर फरार हो गए। सुबह सूचना मिलते ही सीओ रसड़ा केपी सिंह, भीमपुरा थाने सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इसके अलावा फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड के साथ ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। देर शाम तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दिया गया था।
जानकारी के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी बेचू पटेल (45) गांव से 100 मीटर दूर ट्यूवबेल पर रहता था और खेत की निगरानी करता था। वह प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद घर से ट्यूबवेल पर सोने चला गया। रात्रि करीब 10 बजे उसकी पत्नी फूलमती ट्यूबवेल पर पालतू कुत्ते को भोजन लेकर गयी, जहां देखा कि उसका पति विस्तर पर गहरी नींद में सो रहा है। वह कुत्ते को भोजन कराने के बाद पति को बिना जगाए घर लौट आयी। शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गई महिलाओं की नजर सड़क के किनारे पौधों के बीच बेचू को लुढ़के हुए देखा तो शोर मचाने लगी। शोरगुल सुन आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां बेचू के शरीर को उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी और उसके सीने व पीठ पर चाकुओं से गोदे जाने के निशान थे। परिजनों की सूचना पर भीमपुरा, नगरा, उभांव थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। वहीं क्षेत्राधिकारी रसड़ा केपी सिंह व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ भी डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित परिवार से घटना के बारे में पूछताछ की। तत्पश्चात अपने मातहतों को एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
फोरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम को भी नहीं मिला सुराग : भीमपुरा। हत्या की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एवं डाग स्क्वायड टीम का सहारा लिया। बावजूद कोई अहम सुराग पुलिस को हाथ नहीं लग सका। फोरेंसिक प्रभारी आरबी यादव तथा डाग स्क्वायड टीम डॉग को लेकर पहुंची और मृतक बेचू के कपड़े आदि को सुंघाने के बाद हत्या के कुछ क्लू को खोजने निकले, लेकिन कुतिया करीब 500 मीटर जाकर रुक गई। यहां कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे हत्यारों तक पुलिस पहुंच सके। अंतत: पुलिस टीम को निराशा ही हाथ लगी।