फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A trailer collided with a vehicle parked on the roadside.

Ballia News: सड़क किनारे खड़े वाहन को ट्रेलर ने मारी टक्कर

Fri, 16 Jan 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A trailer collided with a vehicle parked on the roadside.
हल्दी। बैरिया-बलिया राष्ट्रीय मार्ग पर बृहस्पतिवार को गायघाट देवीतर बाजार के समीप सड़क किनारे खड़े माल वाहक वाहन को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर चालक शुभम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बैरिया की ओर से आ रहे ट्रेलर के चालक को झपकी आ गई इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गया। टक्कर से चालक शुभम सिंह निवासी चुनार मिर्जापुर घायल हो गया। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटवाकर थाने पहुंचाया गया। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed