फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A snake trapped in a bicycle bites a middle-aged man

साइकिल में फंसे सांप ने अधेड़ को डसा

Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
A snake trapped in a bicycle bites a middle-aged man
नरहीं। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पलिया खास-बड़का खेत में शनिवार को साइकिल में फंसे सांप ने श्याम बिहारी यादव (52) को डंस लिया। आनन फानन में परिजन भी उसको इलाज कराने ले जाने के बजाय गाजीपुर जिले के अमवा स्थित सती माई के यहां झाड़ फूंक कराने चले गए। परिजनों का दावा है कि शनिवार को हुई घटना के बाद रविवार को श्याम बिहारी स्वस्थ हो गए। उधर चिकित्सकों के मुताबिक इस तरह की घटना में झाड़ फूंक के बजाय तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाहिए।
विज्ञापन

श्याम बिहारी यादव शनिवार की रात करीब आठ बजे गांव में किसी के यहां से साइकिल लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। इसी बीच रात के अंधेरे में एक सांप चैन और तिल्ली में फस गया, जिससे साइकिल रूकने लगी। लकड़ी फंसी समझकर वह हाथ से निकालने की कोशिश करने लगे, तभी सांप ने डंस लिया। घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी तो परिजन गाजीपुर जिले के अमवा सती माई के स्थान पर पहुंचे। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

झाड़ फूंक नहीं, तुरंत इलाज कराना जरूरी
वाराणसी स्थित मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार का कहना है कि सांप काटने की घटनाओं को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। सबसे पहले सांप कांटने वाले जगह को कपड़े से बांध देने के बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाना चाहिए। इस तरह की घटनाओं में झाड़ फूंक करने जैसे अंधविश्वास से बचना चाहिए। अस्पताल में चिकित्सक की ओर से एंटी स्नेक वेनम यानि एएसवी लगाई जाती है। जिस व्यक्ति को सांप काटता हैं, उसको ढांढस बंधाते रहना चाहिए, जिससे उसका मनोबल बढ़ा रहे। आम तौर पर इस तरह की घटनाओं में दहशत में आ जाते हैं। अस्पतालों की इमरजेंसी में सभी जगहों पर एंटी स्नेक वेनम भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed