{"_id":"62b7537a3c08fc0cae05e5dc","slug":"a-new-building-will-be-built-in-basantpur-garbage-disposal-center-ballia-news-vns66075928","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतपुर कूड़ा निस्तारण केंद्र में बनेगा नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंतपुर कूड़ा निस्तारण केंद्र में बनेगा नया भवन
विज्ञापन
बलिया। शासन के नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अमित बंसल ने शुक्रवार को देर शाम बसंतपुर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र और महावीर घाट स्थित फेकें जा रहे कूड़े का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष सचिव ने बसंतपुर स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के अब तक चालू नहीं होने पर रोष जताते हुए नपा कर्मियों से कारण पूछा, जिस पर नपा के अधिकारियों ने बताया कि मुकदमा होने के कारण कूड़ा निस्तारण केंद्र अब तक चालू नहीं हो सका है। इस पर विशेष सचिव ने मामले में पत्र भेजने और निस्तारण केंद्र स्थल पर नए का भवन निर्माण करने के लिए शासन से तीस लाख रुपये आहरित कराने की बात कहीं। इसके लिए नपा अधिकारियों को प्रस्ताव बना कर भेजने का निर्देश दिया। ताकि कूड़ा निस्तारण केंद्र चालू हो सकें और वहां नगर से निकलने वाले कचरे का निस्तारण हो सकें। इसके पूर्व विशेष सचिव वार्ड नंबर 11 में नपा के अस्थाई कूड़ा स्थल का भी मुआयना किया, जहां शहर से निकलने वाले का कचरे को डंप किया जाता है। शासन से कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए आवंटित 15 करोड़ रुपये से अब तक कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई और कारण पूछा। इस पर नपा के अधिकारियों ने जमीन नहीं मिलने की बात बताई। इसके पहले बसंल ने नगर पालिका के वार्ड नंबर चार का मुआयना किया, जहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके उपरांत उनका काफिला बहादुरपुर पहुंचा, जहां गोशाला और पार्क का निरीक्षण किया। पार्क में बिजली नहीं होने और गंदगी देख बिफर पड़े और व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। इस दौराना शशि प्रकाश, राजाराम रावत,अहमद नदीम आदि मौजूद रहे।
ईओ संग बैठक की, दिया निर्देश
जिले के निकायों के अधिशासी अधिकारियों संग बैंठक करते हुए नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अमित बंसल ने स्वच्छता अभियान को लेकर गंभीर रहने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि शौचालयों की मैनुअल स्पंजर और गाड़ियों से होने वाली सफाई पर कारवाई करते हुए उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। कहा कि गाड़ियों द्वारा होने वाली सफाई में मनमानी पर रोक लगाने के लिए डीएम द्वारा किराया तय किया जाएगा। इसके अलावा नालों/सीवर की सफाई करने वाले सफाई कर्मियों को सुरक्षा कीट मुहैया कराने का निर्देश दिया।
-----------