{"_id":"5f3031ef8ebc3e3d0d55afe0","slug":"a-crude-house-collapses-ballia-news-vns5406169185","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा का कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, बाल बाल बचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा का कच्चा मकान भरभरा कर गिरा, बाल बाल बचे परिजन
भीमपुरा चौहान बस्ती में बारिश के चलते गिरा सुशीला देवी का खपरैल का घर।
- फोटो : BALLIA
Link Copied
भीमपुरा। कस्बा के चौहान बस्ती में रविवार की भोर में एक विधवा के खपरैल का मकान भरभरा कर गिर गया। भोर का समय होने के चलते मिट्टी को गिरते देख परिजन घर से बाहर निकल गए। जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि उसमें रखे अनाज व जरूरी सामान दब गए जिसे बाद में गांव के लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
बेल्थरारोड तहसील के भीमपुरा कस्बा के चौहान बस्ती में स्व. सूर्यबली चौहान के खपरैल का घर है। खपरैल के एक कमरे वाले घर में उनकी विधवा पत्नी सुशीला और उसके तीन बच्चे मनोज, सनोज व अजय चौहान तथा अन्य सदस्य रहते हैं। परिवार के सदस्य दूसरे के यहां मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। शनिवार की रात को हुई बारिश के बाद रविवार की भोर में अचानक खपरैल के मकान का आधे से अधिक हिस्सा भरभराकर गिर गया। भोर का समय होने के चलते मिट्टी के गिरने की आवाज सुनकर पूरा परिवार बाहर निकल गया। जिससे वह बालबाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।