{"_id":"57-94977","slug":"Ballia-94977-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर पीने में भाजपा का हाथ होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर पीने में भाजपा का हाथ होने की संभावना
Ballia
Updated Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर विधायक और पूर्वमंत्री नारद राय ने बुधवार को दूरभाष पर अमर उजाला को बताया कि शिवजी तिवारी के जहर पीने के मामले में भाजपा का हाथ हो सकता है। श्री राय ने कहा कि पता चल रहा है कि श्री तिवारी डीएम आवास पहुंचने से पहले भाजपा कार्यालय गए थे। वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनको जहर की सीसी खरीद कर दी गई। साथ ही उनसे कहा गया कि डीएम के यहां जाओ और अपने काम के लिए कहो। यदि डीएम काम करने से मना करेंगे तो जहर की सीसी पी जाना। भाजपा कार्यकर्ताओं के बहकावे में आकर श्री तिवारी डीएम आवास पहुंचे और वहां डीएम से काम अपना काम करने के लिए कहा। डीएम ने जब उनकी नहीं सुनी तो साजिश के तहत श्री तिवारी जहर की सीसी पी गए और उनकी मौत हो गई। श्री राय ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस बाबत भाजपा के जिला संयोजक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि नगर विधायक द्वारा ऐसा बयान दिया जाना उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है। इससे अधिक भाजपा कुछ नहीं कहना चाहती।
विज्ञापन