{"_id":"66490","slug":"Ballia-66490-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभास्थल के िलए मारपीट 25 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभास्थल के िलए मारपीट 25 पर केस
Ballia
Updated Sat, 23 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्थरारोड। नगर निकाय चुनाव में मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार को प्रचार के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट हो जाने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में भाजपा प्रत्याशी समेत 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आगामी 24 जून को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदाताओं को रिझाने पटाने में सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को इलाके में दिन भर प्रत्याशियों और समर्थकों को हुजूम गली-गली और चौराहों पर लोगों को अपने पक्ष में करने में लगा रहा। प्रचार का शोर शाम को थम जाना था। इसी दौरान रेलवे चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष के सपा समर्थित और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट होने लगी। यह झगड़ा नुक्कड़ सभा के लिए तय समय को लेकर शुरू हुआ। दरअसल प्रशासन ने सपा और भाजपा प्रत्याशी को एक ही समय एक ही स्थान पर सभा की अनुमति दे डाली थी। एक ही समय के चलते दोनों दलों के प्रत्याशी सभा के लिए एक ही जगह जुट गए। दोनों दलों के समर्थकों में पहले तो कहासुनी हुई फिर वे आपस में भिड़ गए। इसमें भाजपा प्रत्याशी समेत दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सपा समर्थित प्रत्याशी प्रशांत कुमार मंटू की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी अशोक मधुर समेत 25 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।