फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो दर्जन परिवारों की गृहस्थी तबाह

दो दर्जन परिवारों की गृहस्थी तबाह

Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के भदवरिया टोला में शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे शार्टसर्किट से आग लग गई, जिसमें तीन दर्जन मड़हे जलकर राख हो गए। एक गाय व पांच बकरी भी आग की लपटों में जलकर मर गईं। ग्रामीणों की घंटों मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी बीच अग्नि शमन दस्ता जब तक गांव में पहुंचता, सब जलकर राख हो गया था। अगलगी की घटना में दो दर्जन परिवारों की गृहस्थी तबाह हो गई है।
शुक्रवार को दोपहर बाद छट्ठू राम के घर अचानक शार्टसर्किट होने से आग लग गई। पछुआ हवा तेज होने से आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। देखते ही देखते अक्षय लाल राम, प्रेम चंद्र, मुन्ना, कमलेश, शैलेश, गुड्डू, सोनालाल, सीताराम, उधारी, राहुल, राजू, सुनील, बलिराम, बिखारी, पशुराम, बल्मिकी, श्रीकृष्ण, लाल बाबू, राजन, वीरेंद्र, लल्लू, श्रीकांत, बब्लू, देवकुमार, तेतरी देवी, लक्ष्मीनिया देवी आदि मड़हे आग की जद में आ गए, जिसमें श्रवण राम की पांच बकरी भी जलकर मर गईं। आग लगते ही हल्दी गांव के भदवरिया टोला में कोहराम मच गया। लोग अपने-अपने घर से जान बचाकर भागने लगे। लोग अपने घर का सामान भी बाहर फेंकने में जुटे थे, लेकिन सामान सुरक्षित नहीं कर सके। आग ने लोगों को थोड़ा भी मौका नहीं दिया। यहां तक कि एक रिहायशी झोपड़ी में बंधी गाय भी जलकर मर गई।
विज्ञापन

वहीं घटना के बाद गांव के लोगों ने आननफानन में नलकूप चलाकर व बालू, मिट्टी आदि डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
गांववालों ने आग की खबर तत्काल हल्दी थाने व अगिभनशमन कार्यालय को दी गई। सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी सदलबल मौके पर पहुंच गए। इसी बीच अग्निशमन दस्ता भी घटना स्थल पर पहुंचा, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। 24 परिवारों की 36 से अधिक झोपड़ियां जलने से 50 से अधिक लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। वहीं उनके सामने सिर छुपाने के लिए छत, पहनने के लिए कपड़े व निवाले की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed