{"_id":"57-125706","slug":"Ballia-125706-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे केंद्र पर परीक्षा देते पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे केंद्र पर परीक्षा देते पकड़े गए
Ballia
Updated Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बोर्ड परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण में फेफना स्थित इस्लामिया इंटर कालेज में डीआईओएस मनोज कुमार गिरि ने चितबड़ागांव के तीन छात्रों को परीक्षा देते पाया। इन परीक्षार्थियों व विद्यालय के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इन छात्रों का केंद्र चितबड़ागांव में ही था।
डीआईओएस ने बताया कि जांच के बाद विद्यालय पर एफआईआर कराने के साथ ही उसे काली सूची में डाला जाएगा। परीक्षार्थियों का कहना था कि चितबड़ागांव जीआईसी के प्रधानाचार्य ने यहां परीक्षा के लिए भेजा है। उधर, राबड़ी देवी इंटर कालेज पाल चंद्रहां में एडीआईओएस ने दो मुन्ना भाईयों को पकड़ा। दोनों पर केंद्र व्यवस्थापक से एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
अंग्रेजी की हल कार्बन कापी बिकी
बलिया। भीमपुरा व नगरा क्षेत्र में इंटरमीडिएट अंग्रेज प्रथम प्रश्नपत्र का भी परीक्षा से घंटों पहले ही शुक्रवार सुबह हल कार्बन कापी बिकने का मामला प्रकाश में आया है। कार्बन कापियों को नकल माफियाओं ने 500 रुपए तक में बाजारों में धड़ल्ले से बेचा।
विज्ञापन
हल कार्बन कापी कोड संख्या 322 ईएल से मिलता हुआ नजर आया। जबकि डीआईओएस व एडीआईओएस इस हल कार्बन कापी बिकने के मामले से इनकार करते हुए कहा कि दर्जनों विद्यालयों का औचक निरीक्षण हुआ लेकिन किसी प्रकार की कार्बन कापी हाथ नहीं लगी।