{"_id":"57-125497","slug":"Ballia-125497-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नकलचियों को किया रस्टीकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नकलचियों को किया रस्टीकेट
Ballia
Updated Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले के सभी महाविद्यालयों में मंगलवार को बीए प्रथम वर्ष के समाजशास्त्र की परीक्षा हुई। इस दौरान आंतरिक उड़न दस्ता की टीमों के सदस्यों ने छात्रों को नकल न करने की हिदायत दी। इस दौरान पिंडारी स्थित उदित नारायण ऋषभ महाविद्यालय में पांच नकलचियाें को आंतरिक उड़ाका दल की टीम ने पकड़कर रस्टीकेट कर दिया।नगर के टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा के पहले गेट पर ही शिक्षकों ने छात्रों की तलाशी ली। छात्रों के पास मिले नकल सामग्री की गेट पर ही फेंकवा दिया। नगर के सतीश चंद्र कालेज, कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी गहन चेकिंग के बाद परीक्षा संपन्न हुई। हल्दी संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के उदित नारायण ऋषभ महाविद्यालय पिंडारी में मंगलवार सुबह बीए प्रथम के समाजशास्त्र के परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल ने पांच नकलचियों को पकड़ कर रस्टीकेट कर दिया। यह जानकारी आंतरिक उड़ाका दल टीम के सदस्य अजय पांडेय ने दी है।
विज्ञापन