{"_id":"57-125494","slug":"Ballia-125494-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगदोह सिफारिशों में हो संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगदोह सिफारिशों में हो संशोधन
Ballia
Updated Wed, 26 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। छात्र संघ युवा मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को लिंगदोह समिति की सिफारिशों में संशोधन व छात्रसंघ को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा।
मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भैया अमित सिंह ने कहा कि छात्रसंघ को संवैधानिक दर्जा दिलाने एवं छात्रसंघ को मजबूति प्रदार करने के लिए छात्रसंघ युवा मोर्चा दृढ़ संकल्पित है। बताया कि छात्र संघ को देश के पूंजीवादी एवं परिवारवादी नेताओं ने लिंगदोह रूपी जंजीर में बांधकर हत्या करने का कार्य किया है। सदस्यों ने छह सूत्री मांग पत्र में कहा है कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों को रद्द कर छात्रसंघ को पुराने पैटर्न पर लागू किया जाय। एक समान शिक्षा पूरे देश में लागू हो, गरीब छात्रों को स्नातक तक की शिक्षा मुफ्त दी जाए। नगर के तीनों महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था की जाय। जनपद के प्रत्येक महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से यूजीसी के मानक के अनुसार फीस ली जाय। छात्रसंघ की बहाली के दौरान छात्रनेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस हो। इस अवसर पर सौर्य प्रताप सिंह, तेज प्रताप यादव, कृष्ण प्रताप सिंह, सत्येंद्र पांडेय, छोटू यादव आदि लोग रहे।