{"_id":"57-121254","slug":"Ballia-121254-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारी, अधिकारी उबले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारी, अधिकारी उबले
Ballia
Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
बलिया। विद्युत संघर्ष समिति के तत्वावधान में गुरुवार को बिजली कर्मचारी और अधिकारियों ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय पर धरना दिया। इसमें निजीकरण और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग की गई।
विजय शंकर सिंह ने कहा कि आगरा, मेरठ, वाराणसी, गाजियाबाद तथा कानपुर आदि शहरों में निजी फ्रेंचाइजी को निरस्त करना, करछना ताप बिजली परियोजना उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम को सौंपने की बात की गई। इसके साथ ही ऊर्जा निगमों में चल रही ठेकेदारी, आउटसोर्सिगिं समाप्त किया जाए तथा प्राइवेट और संविदाकर्मियों को नियमितीकरण और सीधे भुगतान किया जाए। जिलाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व की भांति सभी संवर्गों के कार्मिकों को वेतनमान दिया जाए और तद्नुसार वेतन और ग्रेड-पे का निर्धारण किया जाए। समस्त सेवानिवृत्त कार्मिकों को उनके सेवा निवृत्तिक देयकोेें का पूरा भुगतान एक माह के अंदर सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने कहा कि अगले चरण का आंदोलन 17 और 18 फरवरी को कार्य बहिष्कार तथा 19 फरवरी को 24 घंटे का पूर्ण हड़ताल किया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता एके राय, सहायक अभियंता उपेंद्र तिवारी, बृजेश मौर्या, मुकेश सिंह, रविप्रकाश, अवर अभियंता फणिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।