{"_id":"57-121253","slug":"Ballia-121253-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर लोरिक के नाम से बने विश्वविद्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर लोरिक के नाम से बने विश्वविद्यालय
Ballia
Updated Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
बलिया। वीर लोरिक सेना के अध्यक्ष और सपा नेता मनोज यादव ने कहा कि वीर लोरिक के नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए। कहा कि वीर लोरिक एक महान योद्धा थे। उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की मांग सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर की गई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित किया था। मनोज यादव नगर के एक निजी होटल में गुरुवार को प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि छठवीं शताब्दी में बलिया की माटी में जन्में समाजवादी अवधारणा के आदि पुरुष महाबली वीर लोरिक के प्रेरक व्यक्तित्व से लोगों को जोड़ने तथा उनकी ऐतिहासिक गौरवगाथा को जीवंत और अक्षुण्य बनाए रखने के लिए हम लोगों ने छह जनवरी को मुख्यमंत्री से मिलकर वीर लोरिक बलिया विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्ताव रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने उच्चशिक्षा के प्रमुख सचिव को पत्र संदर्भित किया। श्री यादव ने कहा कि वीर लोरिक की शौर्य गाथा और संस्कृति सभ्यता व समाज की ऐतिहासिक थाती है। बलिया का बागीपन उनके आचरण एवं स्वाभिमान में समाहित था। ऐसे में उनके नाम से विश्वविद्यालय की स्थापना से समाज में अच्छा संदेश जाएगा और भावी पीढ़ी के युवा उनके प्रेरक व्यक्तित्व से प्रेरणा ले सकेंगे।