फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी राख

चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी राख

Thu, 09 May 2019 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी राख
चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी राख
लालगंज (बलिया)। क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर ग्राम पंचायत के बिंद बस्ती में बुधवार की शाम गैस सिलिंडर से लगी आग ने तबाही मचा दी। आग से पूरी बस्ती जलकर राख हो गई। 300 कच्चे-पक्के मकान और झोपड़ियां धू-धूकर जल गईं। 260 परिवारों की गृहस्थी नष्ट होने के साथ दो किशोर और नौ मवेशी जिंदा जल गए। रात भर गांव में चीख पुकार मची रही। फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक पूरी बस्ती तबाह हो चुकी थी। डीएम ने मृत बच्चों के परिवार को चार लाख रुपये और अन्य पीड़ितों को आठ-आठ हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
विज्ञापन

बिंद बस्ती में शाम करीब साढ़े सात बजे लगी आग इतनी तेजी से फैली की लोग संभल ही नहीं सके। देखते-देखते बस्ती के करीब 300 मकान और झोपड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान बस्ती के इधर-उधर भागते और चीखते-चिल्लाते रहे। चंद घंटों में पूरी बस्ती जलकर राख हो गई। बृजमोहन बिंद के पुत्र राज बिंद (नौ) और किसन बिंद (6) की आग से झुलस कर मौत हो गई। इसके अलावा दो गाय, एक भैंस, दो बछिया और चार बकरियां जलकर मर गईं। करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक बस्ती तबाह हो चुकी थी। इससे 260 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। अग्निकांड की सूचना मिलने पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी बैरिया विपिन कुमार जैन, क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार, थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, चौकी प्रभारी लालगंज बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय, लेखपाल सतीश यादव, प्रधान वीरेंद्र यादव आदि पहुंचे, जो रात एक बजे तक जमे रहे। इस दौरान पीड़ित परिवारों को तिरपाल और साड़ियां मुहैया कराई गईं।
विज्ञापन

मृत बच्चों के परिवार को चार लाख मुआवजा : लालगंज (बलिया)। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शिवपुर कपूर दियर बिंद बस्ती में हुए भीषण अग्निकांड का जायजा लेने गुरुवार को पहुंचे। डीएम ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और राहत सामग्री मुहैया कराई। इस मौके पर उन्होंने मृत बच्चों के परिवार को चार लाख रुपये और प्रत्येक पीड़ित परिवार को आठ-आठ हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही प्रति पशु 30-30 हजार रुपया मुआवजा देने का आश्वासन दिया। बिंद बस्ती में बुधवार की शाम गैस सिलिंडर से लगी आग में 260 परिवारों की पूरी गृहस्थी राख हो गई थी। इसमें दो किशोर और नौ मवेशी जिंदा जल गए थे। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। उनके सामने सिर छुपाने और दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जायजा लेने पहुंचे डीएम ने पीड़ितों को तिरपाल और कंबल का वितरण कराया। साथ ही लेखपालों को पीड़ितों की सूची और नुकसान की रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। वहीं, विधायक सुरेंद्र सिंह साड़ियां और कपड़ों का वितरण कराने के साथ दोपहर का खाना अनवरत देने का आश्वासन दिया है। अजय राम, प्रधान अजीत मिश्र ने भी पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी जबकि डॉ. सतीश सिंह मुन्ना ने स्वास्थ्य कैम्प लगा कर दवाएं बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंद बस्ती में दूसरे दिन भी मची रही चीख-पुकार : लालगंज। क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर गांव की बिंद बस्ती में बुधवार आग से तबाही के दूसरे दिन गुरुवार को भी चीख-पुकार मची रही। घर-गृहस्थी राख होने से 300 परिवार आसमान के नीचे आंसू बहाते रहे। आग से झुलसकर दो मासूम बेटों राज बिंद (9) और किशन बिंद (6) की मौत से बृजमोहन बिंद के परिवार में मातम छाया हुआ है। परिजनों के आंसू रुकने के नाम नही ले गए। शिवपुर कपूर दियर के बिंद बस्ती में चईत पासवान के घर भोजन बनाते वक्त गैस रिसाव से लगी आग ने ऐसी तबाही मचाई कि पूरी बस्ती धू-धूकर जल गई। इससे बस्ती के 300 परिवारों की पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई है। अगलगी में दो सगे भाइयों के साथ करीब दर्जन भर मवेशी झुलसकर मर गए। अपनी जांच बनाने के लिए बस्ती के लोग चीखते-चिल्लाते भागते रहे। गुरुवार को भी बस्ती में अफरातफरी का माहौल रहा। बरबादी का मंजर देख हर कोई सिहर जा रहा था। छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं बिलख रहे थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी बस्ती पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed