फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पूर्व मंत्री का धरना दूसरे दिन भी जारी, वार्ता विफल

पूर्व मंत्री का धरना दूसरे दिन भी जारी, वार्ता विफल

Wed, 09 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री का धरना दूसरे दिन भी जारी, वार्ता विफल
बलिया। जिला अस्पताल में सुविधाओं का टोटा, व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ और ट्रामा सेंटर तत्काल आरंभ कराने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में सपाइयों का जिला अस्पताल में चल रहा धरना मंगलवार को भी दूसरे दिन जारी रहा। इस दौरान जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम धरना स्थल पर पहुंचे लेकिन बातचीत विफल हो गई। पूर्वमंत्री का कहना था कि जब तक ट्रामा सेंटर चालू नहीं होगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। चेताया कि अगर सीएमओ और सीएमएस ने गुमराह करने की कोशिश की तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि हमारा देश आजाद होगा तो पढ़ाई-लिखाई, दवाई और रोजी-रोटी का इंतजाम होगा लेकिन जिला अस्पताल गरीब, बेसहारा मरीजों का शोषण, दोहन और लूटपाट का अड्डा बन गया है। पूर्व मंत्री ने भ्रष्ट सीएमओ और सीएमएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राइवेट पैथॉलाजी वालों से सांठगांठ कर 60 फीसदी कमीशन के चक्कर में जान बुझकर डायलिसिस सेंटर और सीटी स्कैन की सुविधा गरीब मरीजों को उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं। हमारे पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिए गए ट्रामा सेंटर सहित लंबित सुविधाओं का स्वीकृति पत्र, नक्शा समेत कागजात है। अगर सीएमओ, सीएमएस व जिला प्रशासन के लोगों ने गुमराह करने की कोशिश की तो हमारी लड़ाई निर्णायक जंग के रूप में तब्दील हो जाएगी। पूर्व मंत्री सिटी मजिस्ट्रेट के अनुरोध पर प्रत्र प्रतिनिधियों के समक्ष सीएमएस कार्यालय में सीएमओ और सीएमएस से बातचीत की लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब तक ट्रामा सेंटर, डायलिसिस, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे चालू नहीं हो जाएगा, तब तक धरना चलता रहेगा। इस मौके पर सरिता सिंह, संतोष सिंह, रामजी गुप्ता, पिंटू जावेद, चंदन गुप्ता, सुमन चौरसिया, शकील, शंभू चौरसिया, परमात्मानंद पांडेय, डा. विश्राम यादव, प्रेमशंकर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संचालन राजकुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed