फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सरकारी की कोशिश, सभी को मिले लाभ

सरकारी की कोशिश, सभी को मिले लाभ

Tue, 04 Dec 2018 11:34 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सरकारी की कोशिश, सभी को मिले लाभ
नरहीं। सांसद भरत सिंह ने पार्टी द्वारा गांधीजी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 दिसंबर तक चलाए जा रहेे पदयात्रा कार्यक्रम के तहत गड़हांचल के पंचगांवा में घर घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में योगीजी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। सांसद ने इटही व रामपुर अदाई में पिपरा, चौरा, कथरिया, दौलतपुर, आदि के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोगों के प्रश्नों के जवाब देते हुए सांसद ने उन्हें बताया कि मोदी जी ने जनहित में गरीबों के लिए दर्जनों कार्य ऐसे किए हैं जिसकी आवश्यकता 50 वर्ष पहले से थी। उन्होंने पंचायतों में गरीबों को अब तक आवास न मिल पाने के लिए 2001 की सेक सूची को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इसमें नाम जुड़वाने की पहल की है जिसके तहत अब उन लोगों को भी आवास मिल रहा है जिन्हें अब तक इससे वंचित रहना पड़ा था। उन्होंने बताया कि अटल पेंशन योजना के तहत अब तक बीपीएल सूची की बाध्यता होने के कारण वंचित लोगों को 36000 तक की आय बनवाकर पेंशन दी जा रही है। सांसद ने इटही की सभा में कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के इक्यावन लाख महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं, और पहली बार प्रदेश में गरीब लड़कियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना चलाई गई है। आयुषमान भारत योजना के अंतर्गत 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है। प्रदेश भर में सस्ती दवाइयों के लिए 3300 मेडिकल की दुकानें खोली गईं। इस अवसर पर उनके साथ महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू राय, रिटायर्ड आरटीओ एवं समाजसेवी वंश नारायण राय, हरगोविंद सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि सच्चिदानन्द सिंह, प्रो: जयन्त पाण्डेय, नन्दजी सिंह, विनय राय, रणविजय राय, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह मुखिया, मदन सिंह, लड्डू सिंह, टीडी कॉलेज के द्ध1पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह, छात्र नेता प्रशांत राय बंटी, अभिषेक राय, प्रतीक राय, गोपाल राय, सहित सैकड़ों नौजवान साथ रहे। संचालन युवा नेता परमात्मा सिंह बुलबुल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed