{"_id":"59e4f4e54f1c1bd8538b7a2c","slug":"91508177125-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का चप्पा-चप्पा पैक, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का चप्पा-चप्पा पैक, लोग बेहाल
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। दो दिनों के अवकाश और त्योहारोें को लेकर होनेवाली खरीददारी के चलते सोमवार को पूरे दिन शहर में जाम लगा रहा। खासकर चौक व आसपास के इलाके में लोगों का आना-जाना मुश्किल रहा।
दो दिनों के अवकाश के बाद विभिन्न कार्यालयों के खुलने तथा धनतेरस व दीपावली की खरीददारी को लेकर जिला मुख्यालय लोग पहुंचे तो शहर की यातायात व्यवस्था ही चरमरा गई। आलम यह रहा कि शहर का कोई भी मार्ग इससे अछूता नहीं रहा। जाम के चलते पूरे दिन लोग परेशान रहे। खासकर मुख्य बाजार चौक पर जाने वाले सभी मार्गों पर पूरी तरह जाम रहा। त्योहारों को लेकर जाम की स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया था। खासकर चित्तू पांडेय चौराहा से लेकर कुंवर सिंह चौराहा पर पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। इसके चलते सिकंदरपुर मार्ग की ओर से आने वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचने में घंटो लग गए। इसके अलावा चौक व आस-पास का इलाका ग्राहकों के कारण पूरे दिन जाम रहा। कई जगह बेतरतीब वाहनों के खड़े होने के कारण जाम लगा रहा लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं रहा। इसके अलावा स्टेशन रोड-अस्पताल रोड, ओक्डेनगंज-आर्यसमाज रोड, मालगोदाम रोड आदि पर भी पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। चौराहों पर खड़ी पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।