फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सरकारी भूमि से अतिक्र्तमण हटाने की मांग

सरकारी भूमि से अतिक्र्तमण हटाने की मांग

Fri, 04 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
सरकारी भूमि से अतिक्र्तमण हटाने की मांग
बेल्थरारोड। क्षेत्र के रामपुर निवासी वीरेंद्र प्रसाद यादव ने जिलाधिकारी को पत्र भेज सरकारी भूमि बहनाला पर अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रकरण में जांच के दौरान अतिक्रमण पाए जाने के बावजूद प्रशासनिक शिथिलता से अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। पत्र में उल्लेख है कि ग्राम पंचायत उधरन के गोपालपुर मौजा में आराजी नंबर 47 पर बनाना है, जिसे दबंगों ने कब्जा जमाकर पक्का निर्माण करा दिया है। इस मामले में प्रशासन से शिकायत की गई। राजस्व निरीक्षक ने मौके पर स्थलीय जांच कर अतिक्रमण पाया। राजस्व निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के वावजूद अतिक्रमण अभी तक नहीं हटाया गया। वीरेंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गत दिनों तहसील दिवस पर इस मामले में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही का निर्देश दिया, लेकिन बहनाला पर अवैध अतिक्रमण हटाने का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से सरकारी भूमि से अतिक्त्रस्मण हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed