फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   9-year-old girl sleeping on a cot bitten by a snake; dies.

Ballia News: चारपाई पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, मौत

Fri, 14 Aug 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
9-year-old girl sleeping on a cot bitten by a snake; dies.
नरही गांव में सांप को पकड़ता वन कर्मी।वीडियो ग्रैब
नरहीं। थाना क्षेत्र के शाहपुर बभनौली नई बस्ती में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही नौ वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे डेढ़ घंटे बाद जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने 10 डोज एंटी स्नैक वेनम लगाया, होश में न आने पर परिजन मऊ लेकर निकल गए। रास्ते में ही बालिका ने दम तोड़ दिया।
शाहपुर बभनौली नई बस्ती निवासी अर्जुन प्रसाद गोंड की पुत्री संध्या (9) रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसकी उंगली में डस लिया।
विज्ञापन

उसने परिजनों को बताया, किसी कीड़े के काटने की बात कह कर टाल दिया। कुछ देर बाद लड़की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में चिकित्सक ने इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 वाइल एंटी-स्नेक वेनम लगाने के बाद भी हालत में सुधार न होने पर परिजन बेहतर इलाज के लिए मऊ लेकर जाने लगे। मऊ जाते समय रसड़ा के आगे लड़की की मौत हो गई, मऊ के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक ने संध्या को मृत घोषित कर दिया।

सुबह घर में सांप दोबारा दिखाई देने पर परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी। थाना पुलिस व वन विभाग पहुंची, वनकर्मी अरविंद कुमार ने घर में छिपे सांप को पकड़कर बाहर निकाला। बेटी की मौत से मां शिवकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed