फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   9 km long two routes to be built with 6.24 crores

6.24 करोड़ से बनेंगे 9 किमी लंबे दो मार्ग

Wed, 05 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
9 km long two routes to be built with 6.24 crores
बलिया। शासन की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले कई और मार्गों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसमें राज्य सड़क निधि योजना से 6.24 करोड़ की लागत से बेल्थरारोड विधानसभा में दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। लगभग नौ किमी लंबे इन मार्गों के निर्माण को शुरू करने के लिए 10 फीसद धनराशि की पहली किस्त भी जारी कर जारी कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने बेल्थरारोड विधानसङा के पतनारी-भिठौरा-तरछापार होते हुए किर्तूपुर तक लगभग साढ़े चार किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अभी तक मिट्टी की सड़क होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासतौर से बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी। इस मार्ग से कुर्मीपुरा, भिठौरा, तरछापार, गड़ेरियनपुरवा, किर्तूपुर समेत दर्जनों गांव के लोग जुड़े हुए हैं। शासन की ओर से इस मार्ग के निर्माण के लिए 297.19 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। उधर, अखोप पुरा से पतनारी, सिवान होते हुए अखोप तक लगभग साढ़े चार किमी लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 327.28 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के भी खराब होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। दोनों मार्गों के निर्माण के लिए शासन की ओर से पहली किस्त में 10 फीसद बजट भी जारी किया गया है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

नबार्ड से वित्तपोषित आरईडी योजना से बनेंगे चार मार्ग
बलिया। राज्य सड़क निधि के अलावा नबार्ड से वित्त पोषित आरई़डी योजना के तहत भी 5.11 करोड़ से चार मार्गों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसमें दो किमी लंबे दीक्षित टोला संपर्क मार्ग का निर्माण 124.51 लाख, डेढ़ किमी लंबे पूर अनुसूचित बस्ती संपर्क मार्ग का निर्माण 113.81 लाख, एक किमी लंबे उसरौली से आशापुर पूरब टोला संपर्क मार्ग का निर्माण 82.60 लाख और ढाई किमी लंबे खनवर-सिसवारा मार्ग से भरतपुर ताड़ी मार्ग 190.55 लाख की लागत से किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पहली किस्त भी दे दी गई है। इसमें पांच साल तक मार्ग का अनुरक्षण भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed